सतना

एमपी के सतना में ढाबा संचालक को चाकू मारकर लूटे 13 हजार रूपए, वजह खाना ख़त्म हो चुका था

एमपी के सतना में ढाबा संचालक को चाकू मारकर लूटे 13 हजार रूपए, वजह खाना ख़त्म हो चुका था
x
MP Satna Crime News: हॉस्पिटल में भर्ती ढाबा संचालक की हालत गंभीर बताई गई है।

MP Satna News: एमपी के सतना में ढाबा बंद कर घर जा रहे ढाबा संचालक पर कार सवार बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर दिया। ढाबा संचालक पर हमला करने के बाद आरोपी उसके पास मौजूद 13 हजार रूपए भी लूट ले गए। मारपीट में घायल ढाबा संचालक अजय जायसवाल पुत्र अनंतराम जायसवाल निवासी जवाहर नगर गली नंबर 2 को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां भर्ती ढाबा संचालक की हालत गंभीर बताई गई है।

क्यों हुई घटना

बताया गया है कि अजय जायसवाल सतना नदी के समीप मेघराज ढाबा चलाता है। बीती रात वह ढाबा बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दरमियान मौके पर पहुंचे कार सवार बदमाशों ने ढाबा संचालक से खाना देने के लिए कहा। लेकिन ढाबा बंद होने की बात कहते हुए ढाबा संचालक ने खाना देने में असमर्थता जताई। जिस पर आरोपी विवाद करने लगे, लेकिन आरोपियों से बहस किए बिना ही अजय अपनी बुलेट में सवार होकर अपने घर जाने लगा। क्षेत्र के उंचवा टोला के समीप पहुंचते ही पीछे से कार में सवार होकर आए आरोपियों ने अजय को रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग गए। पीछे ढाबा बंद कर आ रहे कर्मचारियों ने जब अजय को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पडे़ देखा तो उन्होने ढाबा संचालक को जिला चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये हैं आरोपी

युवक पर हमला करने वाले आरोपियों में शुभम सिंह हाटी, आशीष शर्मा सहित चार अन्य शामिल है। अस्पताल में भर्ती युवक द्वारा आरोपियों के खिलाफ नामदज शिकायत थाने में कर दी गई है, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story