
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना : दो पक्षों में...
सतना : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, 8 घायल

सतना। रामपुर बाघेलान थानांतर्गत मौहार गांव में सोमवार की देर रात मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में तनाव के बाद रामपुर बाघेलान पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम तकरीबन 4 बजे पाल व यादव समाज के तीन युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लालमन पाल ने संदीप यादव व एक अन्य युवक के आपस में बात करने पर सोचा कि ये उसे गाली दे रहे हैं। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर युवकों के परिजन ने समझाइश देकर झगड़ा शांत कराया।
रात में यादव परिवार के युवकों ने फिर झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग इकठ्ठा हो गए और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं, जिसमें गंभीर रूप से घायल संदीप यादव (18) पिता राजीव यादव की मौत हो गई।
शिवचरण उर्फ छुट्टी यादव (30), संदीप उर्फ लल्ला यादव (18), गोरेलाल यादव (25), महेन्द्र यादव (22) घ्ाायल हो गए। दूसरे पक्ष से विश्वनाथ पाल (60), लालमन पाल (25) व दुखाई पाल (37) व कमलेश पाल (32) पिता विश्वनाथ पाल घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रीवा, जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा करने का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।





