सतना

मैहर देवी मंदिर, जहां नवरात्र में होते हैं चमत्कार, यही से करे माता जी के दर्शन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
मैहर देवी मंदिर, जहां नवरात्र में होते हैं चमत्कार, यही से करे माता जी के दर्शन
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना। मैहर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के चौथे दिन माई के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कहा जाता है कि जैसे-जैसे नवरात्र के दिन बढ़ रहे है वैसे-वैसे माई के दर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंदिर की पुजारी की मानें तो पहाड़ा वाली हमेशा ऊचें स्थान पर विराजमान होती है। इसीलिए मां की एक झलक पाने के लिए दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में अपेक्षाक्रत बढ़ात्तरी हो रही है। भक्त माई के दर पर पहुंचने के लिए 1063 सीढिय़ां लांघ कर जाते हैं। करीब 10 वर्ष पहले शासन द्वारा रोपवे की भी व्यवस्था बना दी गई है। कहते है पूरे भारत में अकेला मैहर एक ऐसा मंदिर जहां पर अमरत्व का वरदान मिलता है। नवरात्र में तो मां साक्षात चमत्कार करती है। इसी महिमा को सुनकर देशभर के भक्त दौड़े चले आते है।

श्रृंगार के बाद होती है मेले की शुरुआत नवरात्रि के पावन पर्व पर सबसे पहले माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। फिर मंदिर के पुजारी पवन महाराज महाआरती करते। इसके बाद मंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए चालू कर दिया गया। बताया गया कि त्रिकूट पर्वत स्थित मां शारदा के दर्शन के लिए अल सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए थे। सुबह 4 बजे दोपहर करीब 2 बजे तक 80 हजार भक्त मां शारदा के दर्शन कर चुके थे। देर रात तक यह आंकड़ा एक लाख तक पहुंच गया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंजाम नजर आए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। सीसीटीवी कैमरों से मेला परिसर में नजर रखी जा रही है।

मां दुर्गा का चौथा स्वरूप है मां कुष्माण्डा पंडि़त मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। जो मंगलवार की सुबह 10.19 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके बाद शाम 6.56 तक आयुष्मान योग भी रहेगा। इसके अलावा आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज के ही दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्माण्डा की उपासना की जाएगी। साथ ही आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी है। अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से सुबह 10:18 तक रहेगा। वहीं सारे काम बनाने वाले योग यानि की सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10:19 तक रहेगा।

Next Story