सतना

बिरला सीमेंट फैक्ट्री की दीवार ढही, मासूम की मौत पर आक्रोशितों ने लगाया जाम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:24 AM IST
बिरला सीमेंट फैक्ट्री की दीवार ढही, मासूम की मौत पर आक्रोशितों ने लगाया जाम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना। बुधवार की दोपहर तेज आंधी-तूफान के चलते टपरिया बस्ती की ओर बिरला फैक्ट्री की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई वहीं उसका दूसरा भाई गंंभीर रूप से घायल हो गया है। यह पूरा मामला कोलगवां थाना अंतर्गत का है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों समेत स्थानीय रहवासियों में फैक्ट्री प्रबंधन के ऊपर आक्रोशित हो उठे और फैक्ट्री परिसर में पथराव करते हुए सतना-सेमरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सेमरिया मार्ग पर जाम लगाकर फैक्ट्री में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। बाहर लगे बोर्ड और पॉल्युशन के डिजिटल बोर्ड को पूरी तरह तहस नहस कर दिया। रात आठ बजे तक मुआवजे की मांग को लेकर लोग हंगामा करते रहे।

पीड़ित के परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस भी हालातों से निपटने में नाकामयाब रही। दो घंटों की मशक्कत के बाद आक्रोशत भीड़ को समझाइश देने का दौर जारी है। वहीं कंपनी प्रबंधन के ऊपर मनमानी का आरोप लग रहा है। बताया गया कि बस्ती की ओर नाममात्र के लिए दशकों पुरानी दीवार खड़ी थी। जो कि समय के साथ जर्जर हालात में थी। इसी का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान गवांकर चुकानी पड़ी

ये है मामला मिली जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाना क्षेत्र के टपरिया बस्ती स्थित बिरला सीमेंट कंपनी की दीवार से सटे एक घर में पेड़ गिर गया। जिससे दीवार में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि उसका भाई गंभीर है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम अमन सोनी पुत्र कौशलेंद्र सोनी उम्र 7 वर्ष निवासी टपरिया बस्ती बिरला व गंभीर घायल विपिन सोनी उम्र 10 साल बताया जा रहा है।

Next Story