सतना

नगर निगम चुनाव 2020: शहर के 13 वार्ड अनारक्षित, 23 में सिर्फ महिलाएं लड़ सकेंगी चुनाव : SATNA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
नगर निगम चुनाव 2020: शहर के 13 वार्ड अनारक्षित, 23 में सिर्फ महिलाएं लड़ सकेंगी चुनाव : SATNA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना. शहर सरकार चुनने के लिए नगर निगम सतना के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। नगरीय निकाय चुनाव 2020 के लिए जो आरक्षण हुआ है उसके तहत शहर के 45 में से 13 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं जबकि 23 वार्डों में सिर्फ महिलाएं ही पार्षद बन पाएंगी। इन वार्डों से कोई भी पुरुष दावेदार चुनाव नहीं लड़ सकेगा। शहर के हाई प्रोफाइल वार्डों में महापौर का वार्ड इस बार अनारक्षित किया गया है। निगम अध्यक्ष का वार्ड महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसलिए निकाय चुनाव में इस वर्ष निगम अध्यक्ष वार्ड 44 से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्हें दूसरी बार अध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहने के लिए दूसरे वार्ड से भाग्य आजमाना होगा। गहमा-गहमी के बीच पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया में अनुसूचित जाति के लिए 6 वार्ड, अनुसूचित जनजाति के लिए २ वार्ड तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 11 वार्ड आरक्षित किए गए हैं जबकि शहर के 26 वार्ड अनारक्षित हैं। अनारक्षित वार्डों में से 13 में सिर्फ महिला प्रत्याशी ही अपना भाग्य आजमा पाएंगी।

3 वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए

नगर निगम के तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 16 शहीद पद्मधर वार्ड, वार्ड 19 लाला लाजपतराय वार्ड व वार्ड 39 महात्मा गांधी वार्ड शामिल हैं। अनुसूचित जाति मुक्त वार्डों में वार्ड 1 डॉ आम्बेडकर वार्ड, वार्ड 27 स्वामी विवेकानंद वार्ड व वार्ड 43 ठक्कर बापा वार्ड शामिल हंै।

Next Story