
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- कांग्रेस सरकार ने बदल...
कांग्रेस सरकार ने बदल डाले कई कलेक्टर, ये अब रीवा के नए DM होंगे, जानिए रीवा की जनता की राय...

रीवा। विन्ध्य की 30 में से महज 6 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार तो बना ली परंतु वह स्पष्ट बहुमत न मिल पाने का जिम्मेदार भी विन्ध्य को मानती है। लिहाजा विन्ध्य के प्रशासनिक अधिकारियों को ताक में रखकर प्रदेश भर में कमलनाथ सरकार ने सर्जरी की है। इसके पहले कमलनाथ सरकार ने रीवा संभागायुक्त महेश चौधरी का भी तबादला कर दिया था।
बता दें देर रात कमलनाथ सरकार ने विन्ध्य के तीन जिलों समेत प्रदेश भर के 26 डीएम एवं 48 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। अधिकांश डीएम को सचिवालय में अटैच कर दिया गया, जबकि रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक समेत 11 कलेक्टरों के जिले बदल दिए गए। प्रीति मैथिल नायक कमलनाथ सरकार की नजर में थीं, उन्हे अब सागर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीमती नायक का विरोध चुनाव शुरू होने के पूर्व से ही स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा लगातार किया जाता रहा है, जिनकी कई शिकायतें भी की गई थी। उन पर आरोप लगाया गया कि वे भाजपा के लिए काम कर रहीं हैं। जबकि श्रीमती नायक के नाम के साथ रीवा में पहली बार सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने का टैग भी लग गया है। श्रीमती नायक के नेतृत्व में रीवा के इतिहास में पहली बार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुए थें। बावजूद इसके कांग्रेस की विन्ध्य में अप्रत्याशित हार का जिम्मेदार कांग्रेसी रीवा कलेक्टर को ही मान रहें हैं, रीवा जिले की आठों विधानसभा सीटों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है, यहाँ पहली बार सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। श्रीमती नायक अब सागर जिले के डीएम का पद सम्हालेंगी। रीवा के कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव होंगे जिन्हे मंदसौर से रीवा भेजा गया है।
जानिए जनता की राय...
नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
मनोज श्रीवास्तव एसीएस, वाणिज्यिक कर विभाग एसीएस, पशुपालन व अध्यक्ष, पीईबी
मनु श्रीवास्तव पीएस, नवकरणीय ऊर्जा पीएस, वाणिज्यिक कर व नवकरणीय ऊर्जा
श्रीनिवास शर्मा अपर आयुक्त, जबलपुर कलेक्टर, छिंदवाड़ा
दुर्ग विजय सिंह कलेक्टर, बालाघाट अपर सचिव, मंत्रालय
अशोक कुमार वर्मा कलेक्टर, ग्वालियर अपर सचिव, मंत्रालय
राहुल जैन कलेक्टर, सतना संचालक, टीएंडसीपी
आशीष सक्सेना कलेक्टर, झाबुआ कलेक्टर, होशंगाबाद
शशांक मिश्रा कलेक्टर, बैतूल उप सचिव, मंत्रालय
ओपी श्रीवास्तव कलेक्टर, मंदसौर कलेक्टर, रीवा
अभय कुमार वर्मा कलेक्टर, नरसिंहपुर उप सचिव, महिला एवं बाल विकास
भरत यादव कलेक्टर, मुरैना कलेक्टर, ग्वालियर
सुरभि गुप्ता अपर संचालक, कौशल विकास, जबलपुर कलेक्टर, डिंडोरी
शिल्पा गुप्ता कलेक्टर, शिवपुरी उप सचिव, मंत्रालय
गोपालचंद डांड कलेक्टर, सिवनी कलेक्टर, खरगोन
दिलीप कुमार कलेक्टर, सीधी उप सचिव, मंत्रालय
वीरेंद्र सिंह रावत कलेक्टर, दतिया उप सचिव, मंत्रालय
आलोक कुमार सिंह कलेक्टर, सागर उप सचिव, मंत्रालय
शमीमुद्दीन संचालक, पंचायत विभाग कलेक्टर, अलीराजपुर
प्रियंका दास कलेक्टर, होशंगाबाद कलेक्टर, मुरैना
तरुण पिथौड़ कलेक्टर, सीहोर कलेक्टर, बैतूल
अभिषेक सिंह सीईओ, दुग्ध संघ कलेक्टर, सीधी
धनराजू एस कलेक्टर, भिंड कलेक्टर, मंदसौर
प्रीति मैथिल कलेक्टर, रीवा कलेक्टर, सागर
वेदप्रकाश कलेक्टर, छिंदवाड़ा उप सचिव, मंत्रालय
शशिभूषण सिंह कलेक्टर, खरगोन उप सचिव, मंत्रालय
सत्येंद्र सिंह कलेक्टर, बुरहानपुर कलेक्टर, सतना
गणेश शंकर मिश्रा कलेक्टर, अलीराजपुर कलेक्टर, सीहोर
भास्कर लक्षकार उप सचिव, श्रम कलेक्टर, गुना
छोटे सिंह उप सचिव, महिला एवं बाल विकास कलेक्टर, भिंड
दीपक कुमार सक्सेना उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग कलेक्टर, नरसिंहपुर
आरपीएस जादौन उप सचिव, जलसंसाधन कलेक्टर, दतिया
बसंत कुर्रे अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर कलेक्टर, श्योपुर
सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर, श्योपुर उप सचिव, मंत्रालय
डॉ. विजय कुमार जे कलेक्टर, दमोह उप सचिव, मंत्रालय
अनुग्रह पी कलेक्टर, अनूपपुर कलेक्टर, शिवपुरी
बी. विजयदत्ता कलेक्टर, गुना उप सचिव, मंत्रालय
मोहित बुंदस कलेक्टर, डिंडोरी अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
नीरज कुमार सिंह अपर आयुक्त, भू-अभिलेख कलेक्टर, दमोह
चंद्रमोहन ठाकुर संचालक पीईबी कलेक्टर, अनूपपुर
रोहित सिंह अपर कलेक्टर, जबलपुर उप सचिव, मंत्रालय
दीपक आर्य अपर कलेक्टर, उज्जैन कलेक्टर, बालाघाट
हर्षिका सिंह सीईओ, जिपं, जबलपुर उप सचिव, मंत्रालय
रजनी सिंह अवकाश से लौटीं सीईओ, जिपं, जबलपुर
शीतला पटले अवकाश से लौटीं अपर कलेक्टर, बैतूल




