सागर

Sagar News : महिला से युवक ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिफ्तार

सागर (Sagar News in Hindi): ​कोरोना का टीका लगवाकर घर लौट रही माहिला से एक युवक ने छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर वह मौके भाग निकला लेकिन माहिला ने इस घटना की रिर्पोट थाने में दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने आरेापी के घर दबिस देकर गिरफतार कर लिया है। 

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला टीका लगवा कर घर वापस लौट रही थी। वहीं रास्ते में गांव का परिचित ज्ञानीदास देवरीकला दुर्गा पंडाल चैक के पास मिल गया। बताया जाता है कि पहले तो वह माहिला से बात करता रहा लेकिन बाद में माहिला का हांथ पकड़ लिया।

महिला ने मचाया शोर

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि युवक की हरकत को वह भांप गई और वह शोर मचाने लगी। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। वहीं युवक माहिला को छोड़कर भाग गया।

मामला दर्ज

महिला ने इस घटना की सूचना सकरी थाने में देते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी है। वही पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक के घर में दबिश दी और आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से आरोपी का जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित युवक अपने घर में छिपा है। खबर मिलते ही पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Next Story