सागर

एमपी के सागर में जीप से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

Sanjay Patel
26 Dec 2022 7:21 AM GMT
एमपी के सागर में जीप से कुचलकर युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, वाहन जब्त
x
सागर के मकरोनिया में विवाद के बाद जीप से कुचलकर एक युवक की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। सात आरोपियों में से दो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

सागर के मकरोनिया में विवाद के बाद जीप से कुचलकर एक युवक की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। सात आरोपियों में से दो को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फरार आरोपी लवी गुप्ता और उसके साथी आशीष मालवीय की बहरिया में लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती गुरुवार की रात चुनावी रंजिश के चलते आरोपियों ने कार से जगदीश यादव को कुचल दिया था। युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। जिनमें आरोपी लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेन्द्र गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता और आशीष मालवीय शामिल थे।

पांच आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

जीप से कुचलकर युवक की हत्या मामले में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या में शामिल पांच अन्य फरार आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में उपयोग की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। जिसे मकरोनिया थाना परिसर में पुलिस ने खड़ा कराया है।

अतिक्रमण ढहाने गई टीम बैरंग लौटी

आरोपियों द्वारा होटल निर्माण के संबंध में भी किसी तरह की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई है। जिसके कारण पूरा होटल का निर्माण अवैध माना जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार, पटवारियों समेत अन्य प्रशासन की टीम होटल व आरोपियों के शंकरगढ़ स्थित मकान पहुंची। जहां पर नाप जोख कर मार्किंग की गई। ऐसा माना जा रहा था कि प्रशासन की टीम होटल को ढहा सकती है किन्तु टीम बगैर कार्रवाई किए ही बैरंग वापस लौट आई। मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे के अनुसार हत्या मामले में फरार आरोपियों में दो आरोपी लवी गुप्ता और आशीष मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story