सागर

Sagar News : मायके से ससुराल न जाने पर पति ने पत्नी को ऐसी दी सजा कि घर वालों की काँप गई रूह

Sagar News : मायके से ससुराल न जाने पर पति ने पत्नी को ऐसी दी सजा कि घर वालों की काँप गई रूह
x
सागर (Sagar News) : मध्यप्रदेश के सागर (Sagar) जिले के कांसल पिपरिया गांव में पति ने अपनी ही पत्नी का हाथ काट दिया। विवाद के पीछे पत्नी का ससुराल जाने से इंकार करना बताया जा रहा है।

सागर (Sagar News) : मायके से ससुराल ले जाने पहुंचे पति-पत्नी की बीच विवाद हो गया और आवेश में आकर पति ने बका से पत्नी का हाथ काट कर अलग कर दिया। घटना मध्यप्रदेश के सागर जिला रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांसल पिपरिया की है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। वही घायल महिला को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मायके में थी महिला

जानकारी के अनुसार रवीना नाथ अपने मायके कांसल पिपरिया में थी। उसका ससुराल विदिशा में है। इसी बीच शुक्रवार को उसका पति उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी रवीना से विदिशा चलने के लिए उसका पति उसे लगातार कह रहा था तो वही पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। रात करीब 3 बजे दोनों के बीच इसको लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बीच गुस्साए पति ने बका से पत्नी रवीना पर हमला कर दिया। घटनाक्रम में रवीना का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया है।

कटा हाथ लेकर पहुंचे अस्पताल

पति के द्वारा धारदार औजार से किए गये हमले के चलते महिला का कटा हुआ हाथ लेकर परिजन अस्पताल पहुचे तो वहां मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story