सागर

मध्य प्रदेश के सागर में पति-पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, 1 की मौत, 1 घायल

मध्य प्रदेश के सागर में पति-पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, 1 की मौत, 1 घायल
x
Sagar Ghadakota News / सागर गढाकोटा न्यूज़  : सागर जिले (Sagar District) के गढाकोटा (Ghadakota) में पारिवारिक विवाद ने एक युवक की जान ले ली। वहीं उसकी पत्नी घायल अवस्था में अस्पताल मे इलाज करवा रही है। पारिवार में हुए विवाद की वहज से पति-पत्नी भी आपस में उलझ पड़े। रात के समय पत्नी गुस्से में आकर घर से निकली और कुए में छलांग लगा दी। पत्नी के कुएं में गिरते ही उसे बचाने पति ने भी छलांग लगाई। लेकिन इस दौरान युवक तो कुएं में डूब गया लेकिन उसकी पत्नी को गांव के अन्य लोगों ने बचा लिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया हैं। 

पारिवारिक विवाद में उठाया अत्मघाती कदम

जानकारी के अनुसार सागर जिले (Sagar District) के गढाकोटा थाना क्षेत्र (Ghadakota Police Station area) के ग्राम कुमेरिया (Village Kumeria) के रहने वाले निलेश लडिया और उसकी पत्नी नंदिनी के बीच किसी पारिवारिक विवाद को लेकर बातचीत होरही थीं। इसी बीच आक्रोश में आकर नदिनी ने रात के समय घर के पास बने कुऐं में छलांग लगा दी। उसे बचाने निलेश भी कुएं में कूद गया।

महिला को बचा पाये लोग

वहीं परिवार के लोग कुएं मे उतरकर नंदिनी को बचा पाये लेकिन निलेश पानी की गहराई में चला गया और उपर नहीं आया। लोगों ने बहुत प्रयास किया लेकिन निलेश नही मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद सागर से एसडीआरएफ की एक टीम बुलाई गई। जो शुक्रवार की भोर 4 बजे के करीब निलेश के शव को निकाल लिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया हैं जिसे दोपहर शुक्रवार को परिजनों को सौप दिया गया। पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story