- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सागर
- /
- सागर / लड़की के प्रेम...
सागर / लड़की के प्रेम पाश में फंसी लड़की घर से भागी, पता चला समलैंगिक हैं दोनो...
सागर। समलैंगिकता का मामला अब आम होता जा रहा है। हाल के दिनों में भोपाल में एक ऐसा मामला समाने आया है जिसे सुनकर लोग भौचक्के हो गये। समलैंगिक लड़कियां पे्रम पाश में फंसकर घर से भाग गई। एक लड़की के परिजन थाने में पहुंचकर दूसरी लड़की पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। वहीं पुलिस जब लड़कियों को खोजा कर पूछताछ की तो पता चला कि दोनो लड़कियां आपसी रजामंदी से भागी हैं। वही समलैंगिकता की बात भी सामने आई है।
कोचिंग गई थी लड़की
घर से कोचिंग पढ़ने गई लडकी जब घर नही लौट तो परिजन चिंतित हो गये। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। वही बाद में किसी सहेली के साथ देखे जाने की बात सामने आई। सहेली भी घर से लापता थी। इसके बाद परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और दूसरी लडकी पर अपहरण की शिकायत 22 मार्च का दर्ज करवा दी।
एसीपी के पास पहुंचे परिजन
कई दिन बीत जाने के बाद लड़की का कहीं पता नही चला। परिजन 24 मार्च को एसपी कार्यालय पहुंच कर बताया कि दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस उनकी बेटी का पता नहीं लगा रही है। बेटी का उसकी सहेली ने अपहरण कर लिया है।
तीसरे दिन मिली
अपहरण की बात सुनते ही एसपी ने सम्बंधित थाने को पता लगाने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस एक्सन में आ गई और 24 मार्च को साम तक दोनो लड़कियो को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन दिन बाद लडकी को खोज निकाला।
पूछताछ में जुटी पुलिस
दोनो लड़कियो को पुलिस ने सही सलामत खोज निकाला। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए लडकियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों लड़कियां समलैंगिक हैं और दोनों सहमति के आधार पर एक-दूसरे के साथ भागी थीं।