सागर

बकरियों पर फसल खाने का आरोप, फरियादी सजा दिलवाने बकरियों को लेकर पहुंचे थाने....

Aaryan Dwivedi
27 Feb 2021 4:49 PM GMT
सागर। इस समय अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे है। तेलंगाना में हत्या के आरोप में मुर्गे को थाने में कैद कर दिया। तो वहीं मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र का सामने आया है। यहां करीब एक दर्जन बकरियों ने एक किसान की खडी फसल चट कर दिया। ऐसे में किसान ने मौके से बकरियांे को हांक कर थाने ले गया और पुलिस से न्याय करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अभी किसी पर मामला दर्ज नही किया है।

दर्जन भर बकरियां एक साथ थाने में देखकर थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस कर्मियो के हांथ पैर फूलने लगे। वही शिकायत सुनने के बाद तो पुलिस और भी असमंस में पड गया कि आखिर क्या किया जाय। बाद में पुलिस ने समझाइस देकार बकरी पालक का पता लगाने मे जुट गई है।

जानकारी के अनुसार खजरा हरचंद गांव के किसान तरनजीत छावड़ा ने खेत में मटर बोई थी। फसल तैयार थी। अब फली निकल रही थी कि अचानक एक दिन बकरियों के झुंड ने मटर के खेेत पर धावा बोल दिया और पूरी फसल चट कर दी।
सुबह जब किसान अपने खेत पहुंचा तो वह देखकर दंग रह गया। किसान का कहना है कि उसने बकरी पलकों को इसके लिए आगाह किया था कि वह अपनी बकरियों को निगरानी में रखें। उन्हे खुला न छोडा जाय। लेकिन बकरियों के पालको ंने उपकी एक नही सुनी और बकरियो को खुले में छोड दिया।

बताया जाता है कि बकरियो ंने पूरी फसल को चट कर दिया है। ऐसे में किसान का कहना है कि उसका लगभग 70 हजार रुपये से ज्यादा का नुक्सान हुआ है।

जब किसान बकरियो ंको लेकर थाने पहुचा और अपनी पीडा सुनाई तो बकरी पालक को बलाया गया। और हिदायत दी गई साथ ही बकरी ले जाने और किसान के नुक्सान की भरपाई करने के लिए कहा गया। लेकिन बकरी पालक बकरी लेकर गया तो वापस ही नही आया। ऐसे में पुलिस उक्त आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Story