रीवा

सिलेंडर ब्लास्ट से थर्राया REWA: एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलस कर मौत, हर जगह मातम...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
सिलेंडर ब्लास्ट से थर्राया REWA: एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलस कर मौत, हर जगह मातम...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहठी मोहल्ले में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिटी कोतवाली टीआई ने पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस ने घटना की कायमी कर यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर गैस सिलेंडर आग कैसे भड़की और उसमें विस्फोट कैसे हो गया। घटना रविवार सोमवार की रात तकरीबन 2 बजे की बताई जा रही है। मतृकों के नाम रहीस खटीक(42), पत्नी गुड़िया खटीक(39), बेटा साहिल खटीक(15) और बेटी पूजा खटीक(14) हैं। रहीस खटीक ठेला लगाकर परिवार चलाते थे।

जानकारी के अनुसार खटीक परिवार बीती रात खाना खाकर घर में सो रहा था। अचानक उनके घर से विस्फोट होने की आवाज आई और आग की बड़ी-बड़ी लपटें दिखाई देने लगीं, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चारों लोगों की आग में झुलसकर मौत हो गई।

रीवा के तरहठी मोहल्ले में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। चारों एक ही परिवार के सदस्य थे, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। - शिवेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक

Next Story