रीवा

सतना/रीवा : शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके कई बार किया बलात्कार, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
सतना/रीवा : शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा करके कई बार किया बलात्कार, फिर हुआ कुछ ऐसा...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सतना/रीवा. नादन देहात थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद एक शादीशुदा युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुम्बई में कई दिनों तक बालिका को रखने के बाद जब आरोपी लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बालिका को बरामद करते हुए सोमवार को आरोपी को जेल भेजा गया है।

झांसा देकर ले गया था मुंबई पुलिस के अनुसार, जूरा निवासी राघवेंद्र शर्मा उर्फ जित्तू पुत्र कैलाश शर्मा (25) ऑटो चलाता था। उसने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। २२ फरवरी को बालिका को साथ ले जाने के बाद आरोपी उसे सतना होते हुए मुंबई लेकर गया।

बालिका से कई बार किया दुष्कर्म बालिका के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। जब रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुंबई से लौट रहा है तो मैहर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। बालिका के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धार 363, 376 व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story