रीवा

सतना : बस की खिड़की से बाहर झांकना महिला को पड़ा मंहगा, धड़ से अलग हो गया सर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:04 AM GMT
सतना : बस की खिड़की से बाहर झांकना महिला को पड़ा मंहगा, धड़ से अलग हो गया सर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्यप्रदेश के सतना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बस में सवार एक महिला का सिर धड़ से अगल हो गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया और इस दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई...

मध्यप्रदेश के सतना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बस में सवार एक महिला का सिर धड़ से अगल हो गया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया और इस दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बक्सवाहा की रहने वाली 50 साल की आशारानी खरे शुक्रवार को सतना जा रही थी। रास्ते में उन्हे उल्टी की शिकायत हुई। उन्होंने जैसे ही खिड़की से बाहर सिर निकाला तो बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का सिर धड़ से अलग होकर बस पर गिर गया। इस घटना के बाद बस में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का धड़ व सड़क किनारे पड़ा कटा सिर उठाया। महिला के साथ यात्रा कर रही प्रतिमा खरे ने बताया ​कि आशारानी ने उनसे कहा कि उसे उल्टी आती है इसलिए खिड़की की तरफ बैठने दो। जैसे ही उन्होंने गर्दन बाहर निकाली तो यह हादसा हो गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story