रीवा

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, पढ़िए पूरी खबर : REWA RIYASAT

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, पढ़िए पूरी खबर : REWA RIYASAT
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा आ रहे दो युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टा गांव की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार दिलीप पटेल पिता सत्यनारायण पटेल 40 वर्ष निवासी लहिया थाना कमर्जी जिला सीधी अपने परिचित शंकर दिन पिता बैजनाथ नामदेव के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा रहा था। बाइक क्रमांक एमपी 53 एमटी 6088 सवार सीधी से रीवा होते हुए रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के गोरगांव पहुंचे। जिसके बाद गोरगांव से बारात में शामिल होने रीवा स्थित गोपाल गार्डन आ रहे थे। दोनों युवक जैसे ही कोष्टा के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही दिलीप पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शंकरदीन नामदेव का उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि दिलीप पटेल अपनी बुआ के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने सीधी से रीवा आया था।

Next Story