रीवा

विन्ध्य बना 'भाजपा का गढ़' : राजेन्द्र शुक्ला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
विन्ध्य बना भाजपा का गढ़ : राजेन्द्र शुक्ला
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पूरे देश में खुशी की लहर है जनता चाहती थी की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े जन विश्वास ने फिर सावित कर दिया है कि नरेन्द्र मोदी ही देश का उत्थान एवं विकास और विश्व गुरू बनाने का काम कर सकते हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है। अटल जी ने 1997 में जो भविष्य वाणी की थी वह साकर हो चुकी है देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है मै पूरे विन्ध्य क्षेत्र की जनता का आभार ज्ञापित करता हूं जिन्होने रिकार्ड मतो से रीवा सहित विन्ध्य क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा को जिताने का आर्शीवाद मिला है। हमें विनम्रता के साथ इस आर्शीवाद को लेकर प्रचण्ड विजय को जनता के विकास में लगाना है।

विन्ध्य क्षेत्र आज भाजपा का असली गढ़ बन चुका है हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने हमें यह ऐतिहासिक विजय दिलाई है मैं सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उक्त आशय के विचार भाजपा कार्यालय रीवा में रीवा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के विजय पर सिरमौर चौराहा से रीवा नगर के विभिन्न मार्गो से विजय जुलूस के समापन अवसर पर कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रीवा नगर के सिरमौर चौराहा से गाजे बाजे के साथ संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया एवं पार्टी कार्यकर्ताबओ के अगुवाई में निकला विजय जुलूस को रीवा नगर वासियों ने पुष्पहार गजमाला और आतिशवाजी कर आत्मीय स्वागत किया। रीवा नगर के व्यापारिक संगठनों फुटकर विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओं, शिल्पी प्लाजा में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नागेन्द्र सिंह कल्चुरी कमलेश सचिदेवा, सजीव गुप्ता, रिपुदमन सिंह, के अगुवाई में कार्यकार्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आतिशवाजी कर विजय जुलूस का स्वागत किया। कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने पुष्पहार पहनाकर भाजपा प्रत्याशी का आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के स्नेह का रहूंगा ऋणी : जर्नादन मिश्रा रीवा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी दूसरी बार रिकार्ड मतो से विजयी हुये जर्नादन मिश्र ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रीवा संसदीय क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत यह जीत हांसिल हुई है पिछले चुनाव के दुगने मत से हम जैसे साधरण कार्यकर्ता को रीवा की जनता ने अपना आर्शीवाद दिया है उसके लिए मै सदा आभारी रहूंगा।

उन्होने कहा कि हमारे जिले की संगठन क्षमता के बल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचण्ड विजय दिलाई है मैं उन सभी कार्यकर्ताओं सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से विजय दिलाने में सहभागी सभी का हृदय से आभार ज्ञापित करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आपके सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा। सांसद जर्नादन मिश्र ने रीवा नगर में स्थित महापुरुषों के चित्रो पर जाकर माल्यार्पण किया। अस्पताल चौराहा में पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर यमुना प्रसाद शास्त्री की प्रतिमा मे माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय एकता के सूत्र सरदार पटेल के समान चौराहा स्थित स्टेचू में पुष्पहार किया। कालेज चौराहा में स्थित विवेकानन्द स्टेचू में पहूंचकर पुष्पांजलि अपिर्त कर नमन किया। वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित भारत रत्ना डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत जनता के अपार विश्वास और स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम ने अपने विचार रखते हुए पार्टी को मिली जीत के लिय कार्यकर्ताओं एवं आमजनता का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम संचालन का संचालन जिला महामंत्री प्रभोद व्यास ने किया आभार प्रदर्शन रीवा लोकसभा संयोजक वीरेन्द्र गुप्ता ने किया। विजय जुलूस में प्रदेश मंत्री बुद्धसेन पटेल, विधायक केपी त्रिपाठी, पंचूलाल प्रजापति, महापौर ममता गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, राम सिंह,रमेश गर्ग, राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती माया सिंह, विमलेश मिश्रा, लाल बहादुर सिंह, विवेक गौतम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, डा अजय सिंह, लोकसभा एलेक्सन एजेन्ट रामनारायण मिश्रा, दीनानाथ वर्मा, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, नारायण मिश्रा, राघवेन्द्र द्विवेदी, मुनिराज पटेल, प्रकाश चौरसिया, अनीता मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, सुनीता मनीषा पाठक, उषा शर्मा, गीता सिंह, हेमलता सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, शिवेन्द्र सिंह, श्यामा पटेल, अश्वनी शर्मा, दामोदर पाठक, नरेन्द्र तिवारी, अखिलेश पाण्डेय, सीएल रावत, जीवनलाल साकेत, साविर खांन, राजेश पाण्डेय, विवेक दुवे संभागीय मीडिया प्रभारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story