रीवा

विधानसभा सत्र : गहमा गहमी से बिफरे रीवा विधायक, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मानी मांग, कहा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
विधानसभा सत्र : गहमा गहमी से बिफरे रीवा विधायक, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मानी मांग, कहा...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा : विधानसभा में गुरुवार को रीवा में कंडो रोग से नष्ट हुई धान के मुआवजे को लेकर गहमा गहमी रही। राजस्व मंत्री द्वारा केवल 25 प्रतिशत नुकसान बताए जाने पर रीवा के विधायकों ने आपत्ति जाहिर की तो मुख्यमंत्री ने पुन: सर्वे कराने का आश्वासन दिया। हालांकि यह बताए जाने पर कि धान की फसल कट गई और गेहूं बो गया तोकैसे सर्वे होगा इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि और तरीके हैं।

कंडो रोग से नष्ट हुई फसल के मुआवजे को लेकर रीवा विधायक राजेंद्र शुल व केपी त्रिपाठी ने सवाल उठाया था। इसके अलावा विधायक नागेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप पटेल व दिव्य राज सिहं ने जन हित से जुउ़े कई सवाल सदन में उठाए। दरअसल विधायक राजेंद्र शुल ने विधान सभा में कहा कि कंडो रोग से धान की फसल व अधिक वर्षा से दलहन फसले व्यापक पैमाने पर नष्ट हुई है लेकिन सर्वे ही नहीे कराया गया जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया। इस पर राजस्व मंत्री ने बताया कि सर्वे कराया गया है। 25 प्रतिशत से कम नुकसानी मिली थी जिससे आरबीसी के प्रावधानों के मुताबिक क्षतिपूर्ति नहीं दी जा सकती। इस पर राजेंद्र शुल ने कहा कि सर्वे कराया ही नहीं गया फर्जी रिपोर्ट दी गई है। इस पर मुयमंत्री कमलनाथ ने पुन: सर्वे कराने का आश्वासन दिया। जवा जनपद में 21 हजार को मिला उज्जवला का लाभ जवा विकास खंड में उज्जवला योजना के तहत 21060 हितग्राहियों को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गेस कनेशन दिया गया है। तत्समय जितने पात्र थे उन्हें लाभाविंत कर दिया गया है अब योजना बंद है। यह जानकारी खाद्यमंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के सवाल पर दिया है। यहां अहम बात यह है कि विधायक ने आधा दर्जन हितग्राही जो गरीब हैं और योजना के लिए पात्र भी उन्हें लाभ न मिलने को लेकर सवाल किया था। जबकि विधायक निधि से हैंडपंप उत्खनन मामले में पीएचईमंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि विधायक की अनुशंसा के साथ ही भूजलविद कर रिपोर्ट व ग्राम पंचायत की सहमति पर किए जाते है। इससे साफ है कि यह जरूरी नहीं कि विधायक जहां कहें वहीं हैंडपंप उत्खनन किया जाय। यह जवाब दिव्य राज सिंह के एक सवाल पर दिया गया।

दिव्यराज सिंह अमवा में एक किसान का गलत सीमांकन का भी मामला उठाया जिस पर राजस्व मंत्री ने एसडीएम को आवेदन देकर दुबारा सीमांकन कराने को कहा।

मऊगंज तहसील में दो साल में 97 की प्राकृतिक दुर्घटना से मौत हुई, क्षतिपूर्ति 79 को ही मिली : मऊगंज तहसील में वर्ष 2017 से 2019 तक 97 लोगों की प्राकृतिक दुर्घटनाओं से मौत हुई लेकिन क्षतिपूर्ति केवल 79 को ही मिली यह जानकारी राजस्वमंत्री ने विधायक गिरीश गौतम के सवाल पर जानकारी देते हुए बताया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रचलन में बताया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story