रीवा

विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज़ी से कलेक्टर रीवा ने इन अधिकारियो को सौपी जिम्मेदारी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:57 AM GMT
विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज़ी से कलेक्टर रीवा ने इन अधिकारियो को सौपी जिम्मेदारी
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा : जिला में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। कलेक्टर ने विधानसभा स्तर पर केंद्रवार चुनाव अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मतदाता सूची के शुद्धीकरण का काम किया जा रहा है। कलेक्टर ने बीएलओ के कार्यों की निगरानी तथा समन्वय के लिए अधिकारी एवं उनके सहायक तैनात किए हैं।

सिरमौर में 24 को सौंपी जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति मैथिल ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के लिए 24 अधिकारी तैनात किया है। प्रत्येक अधिकारी को दस-दस मतदान केन्द्रों की जिम्मेदारी दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन्हें मतदाता सूची के दावे आपत्तियों के निराकरण तथा मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में मौके पर भ्रमण कर जानकारी तलब की है।

दस-दस बूथों की दी जिम्मेदारी आदेश के अनुसार पर्यवेक्षण के लिए सहायक यंत्री गिरीश कांबले को मतदान केन्द्र एक से दस तक की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह सीईओ जनपद पंचायत सिरमौर चन्द्रसेन सिंह को मतदान केन्द्र 11 से 20 तक सहायक यंत्री जितेन्द्र अहिरवार को मतदान केन्द्र 21 से 31 तथा मतदान केन्द्र 32 से 42 तक सहायक यंत्री केपी मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

इन बूथों पर इन्हें मिली जिम्मेदारी मतदान केन्द्र क्रमांक 43 से 52 तक सीईओ जवा एबी खरे, मतदान केन्द्र क्रमांक 53 से 62 तक महाप्रबंधक पीएजीएसवाई केके सोनी, मतदान केन्द्र 63 से 72 तक सहायक यंत्री राजेन्द्र मिश्रा, मतदान केन्द्र 73 से 82 तक बीआरसी सुधीर साकेत, केन्द्र 83 से 92 तक जिला शिक्षाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी, केन्द्र 93 से 102 तक एएफओ आरएस कोरी, केन्द्र 103 से 112 तक कार्यपालन यंत्री ऊर्जा विकास निगम एसएस गौतम तथा केन्द्र 113 से 122 तक श्रम पदाधिकारी मनोज मिश्रा को तैनात किया गया है।

कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को सौंपा काम इसी प्रकार कलेक्टर ने केन्द्र 123 से 132 तक कार्यपालन यंत्री पीके पाण्डेय, केन्द्र 133 से 142 तक एसएडीओ बीपी सिंह, केन्द्र 143 से 152 तक बीआरसी पीयूष श्रीवास्तव, केन्द्र 153 से 162 तक परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास प्रेरणा मिश्रा तथा 163 से 172 तक सीएमओ सिरमौर कृपाशंकर मिश्रा को तैनात किया है। केन्द्र 173 से 183 तक परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रंजीत सिंह।

मछली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई जिम्मेदारी मतदान केन्द्र 184 से 193 तक उप संचालक मछली पालन आरएस मिश्रा, मतदान केन्द्र 194 से 203 प्राचार्य कृषि प्रशिक्षण केन्द्र यूपी बागरी, 204 से 213 तक कार्यपालन यंत्री डीपी चतुर्वेदी, मतदान केन्द्र 214 से 223 तक कार्यपालन यंत्री शिखा मिश्रा, मतदान केन्द्र 224 से 233 अधीक्षक भू अभिलेख रवि श्रीवास्तव तथा मतदान केन्द्र 234 से 243 जिला विपणन अधिकारी को तैनात किया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story