रीवा

लोकसभा चुनाव : 'शह और मात' का खेल रहेगा जारी, रीवा में भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, ये नाम आंगे...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:04 AM GMT
लोकसभा चुनाव : शह और मात का खेल रहेगा जारी, रीवा में भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, ये नाम आंगे...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. 2019 में होने जा रहे लोकसभा के आम चुनाव को राजनैतिक पार्टियों ने अब तैयारी भी शुरू कर दी है। तीन बड़े राजनैतिक दल भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश तथा जिलास्तर के पदाधिकारी अलग-अलग बैठक करके न सिर्फ उम्मीदवार के चयन को लेकर चर्चा कर रहे हैं बल्कि अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानने की भी कोशिश कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए जिले का कौन सा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी का चुनाव के लिए फिट है। बहरहाल लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों की यह शुरूआती तैयारी मानी जा रही है और इसे कई मायनों में महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।

बूथ स्तर तक करें सम्मेलन ढेकहा स्थित अटल कुंज भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लटोरिया, जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, सांसद व मार्गदर्शक जनार्दन मिश्रा सहित विधायक द्वय श्यामलाल द्विवेदी, दिव्यराज सिंह, केपी त्रिपाठी सहित अन्य विधायक व पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी है। बताया जा रहा है कि बैठक में निर्णय के तहत आगामी समय में भाजपा विधानसभावार तथा पोलिंग बूथ स्तर पर सम्मेलन आयोजित करके लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने के लिए रणनीति तय की है।

कौन हो प्रत्याशी राजनिवास में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुधांशू त्रिवेदी गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिले। दोपहर 1 बजे से शुरू हुई रायशुमारी देर शाम तक चलती रही। तो वहीं चुनाव में उतरने की इच्छा रखने वाले पार्टी के पदाधिकारियों के समर्थक भी अपने नेता के पक्ष में पूरी ताकत के साथ दावेदारी पेश करते हुए नजर आए।

भाजपा से इनका नाम आंगे भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी के लिए कौन उम्मीदवार होगा यह अभी तक तय नहीं है। माना जा रहा है संगठन प्रत्याशी बदलने के मूड में है, इस कारण जनार्दन मिश्र की टिकट कटने की भी संभावना बन रही है। जनार्दन मिश्रा के नाम के साथ भाजपा विकल्प की खोज में जुटी हुई है, जिसमें पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा नेत्री अंजू मिश्रा, गौरव तिवारी, विभा पटेल समेत कई उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस भी चेहरे की खोज में भाजपा की ही तरह कांग्रेस में भी चेहरे की समस्या सामने आ रही है। हांलांकि कांग्रेस में पुष्पराज सिंह को लोकसभा उम्मीदवार बताया जा रहा है, क्योंकि महाराजा पुष्पराज सिंह ने विस चुनाव के दौरान विधानसभा की टिकट न लेने के एवज में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी की मंशा जाहिर कर कांग्रेस ज्वाईन किया था। परंतु विस चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने भी अपने स्तर पर उम्मीदवार की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कांग्रेस की ओर से महाराजा पुष्पराज सिंह के अलावा पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंगू सरदार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

बसपा ने भी किया था सम्मेलन ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। जिसमें शामिल हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने की बात कही थी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story