रीवा

लगातार हत्याओं से काँपा रीवा, फिर नहर किनारे मिली युवक की लाश, हत्या कर क्षत-विक्षत किया शव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
लगातार हत्याओं से काँपा रीवा, फिर नहर किनारे मिली युवक की लाश, हत्या कर क्षत-विक्षत किया शव
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह जैसे ही गांव के लोगों ने नहर के किनारे शव देखा तो सनसनी फैल गई। आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेने के बाद पहचान शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। संदिग्ध मामले को लेकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। ये घटना मनगवां थाने के आबी गांव की बताई जा रही है।

ये है मामला मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह नहर के किनारे लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा था। शव को घास के बीच में छुपाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास की थी और उसके हाथ की गदेली जली हुई थी। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था। जिससे उसकी मौत 2 से 3 दिन पूर्व होने की जानकारी पुलिस दे रही है। कहते है कि हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंका गया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक का हुलिया सभी थानों में भिजवा दिया है। पहचान के लिए पुलिस ने शव मर्चुरी में रखवा दिया है।

Next Story