
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रेलवे स्टेशन के समीप...
रेलवे स्टेशन के समीप बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, महिला के साथ किया ये...: REWA NEWS

REWA। रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे दंपति के साथ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले स्कूटी में बैठी महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया और जब चेन छीनने में असफल रहे तो उसके कंधे में टंगा बैग छीनकर भाग निकले। अचानक लूट की हुई वारदात में दंपाि भौचक्का रह गया। जब तक कुछ समझ पाता तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। इसके बाद पीडि़त दंपति भागते हुए थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार यूको बैंक में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर सौरव सिंह दोहरे अपनी पत्नी अर्चना दोहरे के साथ चिरमिरी ट्रेन से सोमवार सुबह छह बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और स्टेशन में खड़ी अपनी स्कूटी से वापस विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेही जा रहे थे। जैसे ही दोनों रेलवे स्टेशन से महज डेढ़ सौ मीटर आगे बढ़े तभी पीछे से सफेद कलर की मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और अर्चना के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। महिला ने युवकों के इरादे को भांपते हुए अपना चेन तो बचा लिया, लेकिन बदमाश कंधे में रखा उसका पर्स छीनकर भाग निकले।
स्कूटी से दंपति ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। पीडि़तों ने बताया कि उनके बैग में सोने चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई थी। बताया जाता है कि पीडि़त होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं, जो अपने गृह ग्राम गए हुए थे और स्कूटी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।




