रीवा

रीवा: होटल में चल रहा था सगाई का कार्यक्रम, लड़के के परिजन और लड़के ने की बघेली से बात, तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने तोड़ दी शादी...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा: होटल में चल रहा था सगाई का कार्यक्रम, लड़के के परिजन और लड़के ने की बघेली से बात, तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने तोड़ दी शादी...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। बघेली बोली में बातचीत करना लड़के वालों को भारी पड़ गया। लड़के और उसके परिजनों को बघेली में बातचीत करते देख लड़की ने सगाई से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम से पूरा परिवार सकते में आ गया। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी। अंतत: दोनों परिवार के बीच रिश्ता टूट गया। जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल में नवजोड़े का सगाई समारोह गुरुवार को चल रहा था। सगाई समारोह से दोनों परिवारों के लोग एकत्र हुए थे जो कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे थे।

लड़के के परिजन बघेली में कर रहे थे बात

इस दौरान लड़के सहित उसके घर वालों ने
आपस में बातचीत के लिए बघेली बोली का इस्तेमाल कर रहे थे। यह सुनकर लड़की भड़क गई और उसने इसका विरोध करते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के इस कदम से पलक झपकते ही शादी की खुशियां हवा हो गई। लड़की का साफ कहना था कि लड़का सहित परिजन बघेली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और घर का यह माहौल उसके लिए उपयुक्त नहीं है। इस दौरान परिजनों ने उनको समझाईश देने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के लोग युवती को काफी देर तक समझाने का प्रयास करते रहे लेकिJन वह नहीं मानी। अंतत: सगाई की रस्म नहीं हो पाई। घटना से दोनों परिवार हैरान है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों
साफ्टवेयर इंजीनियर है लड़की

वैवाहिक आयोजन में बंधने वाले दोनों परिवार रीवा के ही रहने वाले हंै। युवती साफ्टवेयर इंजीनियर है और महराष्ट्र में काम करती है। उसने पढ़ाई भी बाहर से की थी। वहीं लड़का ठेकेदारी का काम करता है और पूरा परिवार शहर में घर बनवाकर रहता है। युवती को लड़के के घर का माहौल अपने अनुरूप नहीं लग रहा था। जिससे उसने यह कदम उठाया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story