रीवा

पूरे प्रदेश पहुंची रीवा से शुरू हुए आंदोलन की चिंगारी, रॉयल राजपूत संगठन मिला डीजीपी से

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 5:57 AM GMT
पूरे प्रदेश पहुंची रीवा से शुरू हुए आंदोलन की चिंगारी, रॉयल राजपूत संगठन मिला डीजीपी से
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। म0प्र0 में पुलिस कर्मचारियों के बल की कमी, पे ग्रेड की बढ़ोत्री, ड्यूटी के घण्टे निर्धारित करना, तथा ईमानदार आई.पी.एस. पुलिस अधिकारियों के राजनैतिक हस्ताक्षेप के कारण किये जा रहे ट्रान्सफर एवं अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर विगत दिनां रीवा से थर्ड आई फॉर जस्टिस संगठन के अध्यक्ष राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) व रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह बघेल, ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, युवा एकता परिषद के मार्गदर्शक नरेन्द्र द्विवेदी दादू, अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा, हिन्दू छत्री वाहिनी के अध्यक्ष तरूणेन्द्र सिंह व अन्य विभिन्न संगठनों द्वारा पुलिस कमिश्नर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया था,

जिसमें पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बन्धित 11 सूत्री मांग पूरी करने का निवेदन किया गया था। जिसके आगें रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह बघेल ने अपने संगठन के समर्पित सेनानियों के द्वारा पुलिस की समस्याओं को लेकर पूरे म0प्र0 में लगातार ज्ञापन व प्रदर्शन कराया जा रहा है, रीवा के पश्चात् सिंगरौली, सतना, जबलपुर, कटनी, भोपाल सहित कई जिलों में लगातार रॉयल राजपूत संगठन आन्दोलन व प्रदर्शन कर रहा है। रॉयल राजपूत संगठन शुक्रवार को पुलिस महानिर्देशक (डी.जी.पी.) श्री ऋषि कुमार शुक्ला से मुलाकात कर पुलिस की समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने के लिये मांग पत्र सौंपा है एवं डी.जी.पी. के अतिरिक्त संगठन मुख्यमंत्री कार्यालय एवं गृह मंत्री कार्यालय में भी उक्त विषय पर मांग पत्र सौपा हैं। वहीं थर्ड आई फॉर जस्टिस संगठन द्वारा कांग्रेस से लोकसभा सांसद व म0प्र0 कांग्रेस के प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष श्री ज्यातिरादित्य सिंधिया, अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर बुद्धसेन पटेल एंव जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष एड0 शिव सिंह व आम आदमी पार्टी म0प्र0 के प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह पटेल से मुलाकात व बात कर म0प्र0 के पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सदन से सड़क तक उठाने के लिये समर्थन मांगा है,

जिसमें आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व पुलिस रिफार्मेशन का मुद्दा शामिल करने की सहमति दी है। रॉयल राजपूत संगठन, थर्ड आई फॉर जस्टिस संगठन पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं के निदान न होने पर जल्द ही सम्पूर्ण म0प्र0 में एक बड़ा आन्दोलन शुरू करेगी। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता व रॉयल राजपूत संगठन तथा थर्ड आई फॉर जस्टिस संगठन के पदाधिकारी अनूप सिंह बघेल ने दी है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story