रीवा

रीवा से इनको और राजगढ़ से मोना सुस्तानी का नाम हुआ तय : CONGRESS LOKSABHA CHUNAV

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:05 AM GMT
रीवा से इनको और राजगढ़ से मोना सुस्तानी का नाम हुआ तय : CONGRESS LOKSABHA CHUNAV
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल| रीवा से सिद्धार्थ तिवारी और राजगढ़ से मोना सुस्तानी को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाना तय है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की राय को महत्ता दी जा रही है। इंदौर, ग्वालियर और विदिशा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी तय किए जाने का फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है।

धार लोकसभा का चुनाव 19 मई को होना है। इसलिए इस सीट पर भी अभी उम्मीदवार का चयन नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि एआईसीसी द्वारा प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी मंगलवार को तय हो चुके हैं। रीवा और राजगढ़ सीट पर नाम तय कर लिए गए हैं। इस तरह प्रदेश की 29 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी तय हैं। यह सूची गुरुवार तक जारी होने की संभावना है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story