रीवा

रीवा : सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, महापौर सहित कई भाजपा नेताओ पर केस दर्ज, मचा हड़कंप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:10 AM GMT
रीवा : सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, महापौर सहित कई भाजपा नेताओ पर केस दर्ज, मचा हड़कंप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. निर्माणाधीन परिषद भवन का ताला तोड़कर लोकार्पण करने के मामले में कई भाजपा नेताओं पर केस दर्ज हुआ है। निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भगीरथ गौर सहित कुछ कर्मचारियों ने रविवार को थाने में आवेदन दिया है। इसमें कहा है कि नेताओं ने भवन पर बोर्ड भी लगा दिए। भाषण में निगम अधिकारियों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। धमकियां भी दीं।

- इन नेताओं के खिलाफ शिकायत निगम कर्मचारियों ने सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, महापौर ममता गुप्ता, निगम स्पीकर सतीश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल आदि भाजपा नेताओं के विरुद्ध भड़काऊ भाषण, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की मांग की है।

निर्माणाधीन परिषद भवन के लोकार्पण के लिए स्पीकर का पत्र आया था। उन्हें बताया था कि अभी भवन अधिपत्य में नहीं है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग आए और ताला तोड़कर घुसे थे। इसकी शिकायत कर्मचारियों ने थाने में की है। - सभाजीत यादव, आयुक्त, नगर निगम रीवा

भवन निर्माण पूरा हो चुका है। जनप्रतिनिधियों ने उसका लोकार्पण किया है। थाने में शिकायत के संबंध में जानकारी नहीं है। - ममता गुप्ता, महापौर, रीवा

हमने नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया। भवन बनकर तैयार था तो लोकार्पण कर दिया, ताकि उसका उपयोग शुरू हो जाए। - जनार्दन मिश्रा, सांसद रीवा

निगम परिसर में भवन का ताला तोडऩे और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत निगम कर्मचारियों की ओर से आई है। - आबिद खान, एसपी रीवा

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story