रीवा

रीवा: समदड़िया होटल गए थें खाना खाने, बन बैठें लुटेरे, पूर्व कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रत्याशी समेत कई गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: समदड़िया होटल गए थें खाना खाने, बन बैठें लुटेरे, पूर्व कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रत्याशी समेत कई गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पुलिस ने होटल में गुंडई के दम पर खाना खाने और पैसा ना देने तथा होटल संचालक द्वारा पैसा मांगने पर मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई कुछ ऐसे भी आरोपी पकड़े गए हैं, जिनका अभी पुलिस में कोई रिकॉर्ड नहीं था। वह होटल में खाना खाने पहुंचे थे और पुलिस की दबिश में पकड़े गए, जिन्हें डकैत बनाकर पेश कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के कजे से एक लाइसेंसी बंदूक, दो अवैध कट्टे, सात जिंदा कारतूस और लूट की रकम बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगेगी और उनसे अन्य लूट की घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जाएगी।

बताया जाता है कि 16 दिसंबर की दरमियानी रात सरदार वल्लभ भाई पटेल बस स्टैंड स्थित समदडिय़ा होटल के मैनेजर पुष्पराज सिंह चौहान पिता दुर्गा सिंह 35 वर्ष निवासी दीनदयाल नगर थाना पद्माकर जिला सागर ने अपने होटल के कैश काउंटर से 10500 रुपये व जेब से पर्स जिसमें कागजात वह 1470 रुपए थे, की लूटने की शिकायत समान थाना पहुंचकर दर्ज कराई थी। मैनेजर द्वारा विद्याकांत द्विवेदी तथा 10 अन्य के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी और बताया गया था कि ये बंदूक, कट्टा, लाठी-डंडे से लैस होकर होटल आए और लूटपाट कर भाग गए। जिस पर थाना में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान लूटपाट करने वाले आरोपियों की पूरी टोली पकड़ में आ गई और उनके कजे से लूटी गई नकदी, लाइसेंसी बंदूक, 7 जिंदा कारतूस के साथ दो कट्टे जत किए गये। आरोपियों के कजे से लूटी गई रकम 11,970 भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

वारदात में ये थे शामिल होटल मैनेजर के साथ लूटपाट करने वालों में मुख्यआरोपी विनोद पांडेय पिता कन्हैयालाल पांडेय 40 वर्ष निवासी अकोरी थाना नईगढ़ी, विद्यापाल गौतम पिता रामगोपाल गौतम 38 वर्ष निवासी बदरांव गौतमान थाना सिरमौर हाल निवास एसपीएस के पीछे, विद्याकांत द्विवेदी पिता परमदीन द्विवेदी 45 वर्ष निवासी तातार गंज थाना घूरपुर जिला प्रयागराज, अमित शुक्ला पिता दया शंकर निवासी भमरिया थाना गढ़, रोहित पांडेय पिता विनोद पांडेय 24 वर्ष निवासी साथनी चौरा थाना सगरा, सुदीप कुमार पांडेय पिता हर विष्णु प्रसाद पांडेय 37 वर्ष निवासी मिसिरगवां थाना मऊगंज, शैलेंद्र कुमार मिश्रा पिता बैकुंठ प्रसाद मिश्रा 39 वर्ष निवासी मिसिरगवां थाना लौर, श्रीकांत पांडेय पिता उमाकांत 30 वर्ष निवासी ढेरा थाना मऊगंज, ईशान कोटवानी उर्फ यीशु पिता मनोज कोटवानी 22 वर्ष निवासी गल्ला मंडी अमहिया, आशुतोष श्रोती पिता शंभवी कुमार श्रोत्री 29 वर्ष निवासी पडऱा जेपी रोड और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह पिता अरुणेंद्र सिंह 32 वर्ष निवासी वेंकट बटालियन शामिल हैं।

विद्यापाल सिरमौर से लड़ चुके हैं चुनाव पुलिस के अनुसार डकैती डालने वाले आरोपियों में विद्यापाल गौतम पिता रामगोपाल गौतम निवासी बदरांव गौतमान थाना सिरमौर 2018 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता थे और टिकट न मिलने के चलते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की प्रपोत्र वधू अरुणा के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

Next Story