
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : संदिग्ध...
रीवा : संदिग्ध परिस्थिति में मिला रिटायर्ड फौजी का शव, आखरी बार साधु श्री गार्डन रोड में देखा गया..

रीवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के किनारे युवक का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एमपीआरडीसी टोल प्लाजा को सूचना दिया तो मौके पर पहुचे एंबुलेंस के कर्मचारियों ने युवक को मृत देख लौरि पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान दल बहादुर सिंह पिता जय भान सिंह निवासी बिछरहटा थाना मऊगंज के रूप में की गई। पुलिस के द्वारा परिवारजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि युवक रीवा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जनता कॉलेज के पास आवास बनाकर रह रहा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक दल बहादुर सिंह आर्मी का जवान था पारिवारिक समस्याओं के चलते 1 वर्ष पहले सेना से रिटायरमेंट ले लिया था और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जनता कालेज के पास आवास बनाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था ।मृतक का पुश्तैनी गांव बिछरहटा है जहां उसका आना-जाना कम था, लेकिन शव लौर थाना क्षेत्र में मिलने से परिवार जनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए आरोपियों के पकडऩे की मांग की है।
पैर में नहीं थे जूते, लापता है मोबाइल :
मृतक का शव देवतालाब ओवर ब्रिज से 50 मीटर पहले प्रकाश ढाबा के पास संचालित टायर दुकान के सामने मिला है ,जिस स्थान पर शव मिला है वहां पर ना तो मृतक के जूते मिले और ना ही मोबाइल मिला हुआ है जबकि मृतक के पेंट की जेब में एयर फोन रखा हुआ था। परिवारजनों को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं की गई और शव को यहां ठिकाने लगाकर दुर्घटना का रूप देकर मामले को दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया है।
आखिरी बार रीवा साधु श्री गार्डन रोड में देखा गया था
मृतक दल बहादुर सिंह को बुधवार की शाम कई परिचितों के द्वारा समान थाना क्षेत्र के साधु श्री गार्डन के पास संचालित शराब की हौली के पास देखा गया था, वह अकेले खड़े किसी का इंतजार कर रहे थे। जबकि उसी रात्रि को रीवा से 50 किलोमीटर दूर शव मिला है और शरीर में किसी प्रकार के चोट नहीं है जबकि सिर्फ सर में गंभीर चोट लगी हुई है। जिससे माना जा रहा है कि कोई करीबी पीने खाने के बाद साथ में ले गया और हत्या कर दिया है।




