रीवा

रीवा : विवाद में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी के साथ आगजनी, एक दर्जन घायल।।।

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:11 AM GMT
रीवा : विवाद में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी के साथ आगजनी, एक दर्जन घायल।।।
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद ाूनी संघर्ष में तदील हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा मारपीट, पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

घटना क ी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर मे लगी आग पर काबू पाया एवं घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक टिकुरी निवासी द्वारिका प्रसाद साकेत पिता रामविशाल साकेत का उसके भाई जानकी साकेत से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों ााइयों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर टूट पडें़। इसके बाद जानकी साकेत सहित उसके परिवार के लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए द्वारिका के खपरैल घर में आग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एफआरबी पुलिस के आरक्षक दयाशंकर सहित पायलट ने मामले को शांत कराते हुए एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद् से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक में घर का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने स्थल का निरीक्षण कर मामले की ततीश शुरू कर दी है। ये था मामला बताया गया कि द्वारिका साकेत का जानकी साकेत से करीब चार साल से जमीनी विवाद चल रहा है। द्वारिका उसी जमीन में घर बना रहा है और बीम एवं पिलर का काम हो चुका है। उसी जगह वह शनिवार को ट्रक से मिट्टी डलवा रहा था। इसी बीच दोनों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। ये हुए घायल घायलों में एक पक्ष से द्वारिका साकेत पिता रामविशल साकेत, अमित साकेत पिता द्वारिका साके त, राजकुमार साकेत पिता द्वारिका साकेत, ममता साकेत पति राजकुमार एवं रामविशाल साकेत तथा दूसरे पक्ष के जानकी साकेत पिता रामविशाल साकेत, लालजा साकेत पिता जानकी साकेत, देवकली साकेत पिता जानकी साकेत शामिल हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story