रीवा

रीवा : रिश्ते की साली को अचेत कर जीजा ने किया बलात्कार, करीब एक साल बाद वीडियो से खुल गई पोल....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:12 AM GMT
रीवा : रिश्ते की साली को अचेत कर जीजा ने किया बलात्कार, करीब एक साल बाद वीडियो से खुल गई पोल....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। अपनी रिश्ते की साली को अचेत कर युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार का उसने पूरा वीडियो भी तैयार किया। अपने साथ हुई घटना से अनजान किशोरी व उसके घर वालों ने जब यह वीडियो देखा तो सालभर बाद इस घटना का रहस्य सामने आया।

परिवार के साथ थाने पहुंची पीडि़ता पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना सिरमौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। साढ़े सत्रह वर्षीय नाबालिग मकरसंक्राति का पर्व मनाने के लिए वर्ष 2019 में सिरमौर थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन के यहां आई थी जहां वह कुछ दिन बहन के यहां रुकी थी। यहां उसके रिश्ते के जीजा ने रात में उसको नींद की दवाई खिला दी जिससे वह अचेत हो गई। युवक ने उक्त किशोरी के साथ न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी तैयार कर लिया जो उसके मोबाइल में ही था।

पीडि़ता को नहीं हुई थी घटना की जानकारी पूरी घटना अचेत हालत में हुई थी जिससे किशोरी को भी इस बात की जानकारी नहीं हुई थी। हालांकि कुछ दिन बाद वह अपने घर वापस लौट गई। करीब साल भर बाद आरोपी ने यह वीडियो लड़की के भाई सहित परिवार के दूसरे लोगों को भेज दिया। वीडियो जब लड़की के घर वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। वे पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। अगर आरोपी वीडियो वायरल नहीं करता था तो शायद पीडि़ता को भी इस घटना की जानकारी नहीं होती।

ऐसे दिया घटना को अंजाम उक्त युवक ने पूरी योजना बनाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। किशोरी घर के सभी लोग को खाना खिलाने के बाद खुद अपने लिये थाली में खाना परोस कर खाने वाली थी तभी आरोपी आया और अपने लिये किशोरी से खाना मांगा। किशोरी अपनी थाली छोड़कर उसके लिये खाना लगाने चली गई। उसी दौरान उसने खाने में नशे की गोलियां मिला दी जिसको खाने के कुछ देर बाद ही बिस्तर में लेटते ही सो गई।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story