रीवा

रीवा: राजकपूर ऑडिटोरियम में नहीं बजेंगी शहनाईयां, निरस्त हो सकता है समदड़िया को मिला टेंडर, जानिए क्यों...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
रीवा: राजकपूर ऑडिटोरियम में नहीं बजेंगी शहनाईयां, निरस्त हो सकता है समदड़िया को मिला टेंडर, जानिए क्यों...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा समेत पूरे विंध्य के कलाकरों के लिए अच्छी खबर है। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर के आदेश के बाद निगम प्रशासन भी हरकत में आया है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य पर फिलहाल रोक लगा दी है। इतना ही नहीं अब निगम प्रशासन शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है। इससे समदडिय़ा बिल्डर्स को मिले संचालन और रखरखाव के टेंडर पर भी तलवार लटकने लगी है।

गौरतलब है, नगर निगम द्वारा हस्तांतरण के बाद अल्पकालिक निविदा निकालकर कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम का ठेका मेसर्स समदडिय़ा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। आरोप है, आननफानन में किए गए इस अनुबंध में निगम ने कई गलतियों को अनदेखा कर दिया था। चहेती फर्म को लाभ पहुंचाने निगम ने राजनीतिक दबाव में काम किया था। इसके बाद कई सवाल खड़े हुए।

हाल ही में कलेक्टर प्रीति मैथिल ने संस्कृति विभाग पीएस से चर्चा कर निगम के इस अनुबंध को स्थगित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब निगम ने भी सक्रियता दिखानी शुरू की है। निगम अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है, इस कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रम होने की बात कही है। उनकी मानें तो अब जब तक शासन व कलेक्टर का कोई निर्देश नहीं आ जाता है, इसमें शादी पार्टी जैसे कोई कार्यक्रम नहीं होंगे। यदि शासन का आदेश मिला तो अनुबंध को भी निरस्त किया जा सकता है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि ठेका निरस्त कर दिया गया है, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है।


Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story