रीवा

रीवा : युवती से अमर्यादित अश्लील बाते करना पड़ा महंगा, तीन महीने की सजा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा : युवती से अमर्यादित अश्लील बाते करना पड़ा महंगा, तीन महीने की सजा...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। लड़की से अमर्यादित अश्लील बाते करने वाले आरोपी को कोर्ट ने तीन महीने की सजा से दंडित किया है। सहायक अभियोजन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 14 मार्च 17 को अभियोत्री अपने घर से दुकान जा रही थी। जैसे ही वह दुकान के पास पहुची तो सड़क के किनारे खड़े आरोपी रमेश कोरी एवं महेन्द्र उपाध्याय द्वारा अश£लील शदों को प्रयोग किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट बैकुण्ठपुर में दर्ज कराई गई। आरोपीगणों को गिरतार न्यायालय में चालान पेश किया गया जिसकी सुनवाई उपरांत न्यायालय श्री डालचंद जेएमएफसी सिरमौर ने महेन्द्र उपाध्याय पिता गंगाप्रसाद उपाध्याय व रमेश कोरी पिता मोहनलाल कोरी दोनो निवासी कसिहाई को दोषी पाते हुए तीन-तीन माह की सजा व 1000-1000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी रामविकास अग्निहोत्री ने की।

Next Story