रीवा

रीवा : युवक के अपहरण की सूचना से मची खलबली, फिर घर में...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा : युवक के अपहरण की सूचना से मची खलबली, फिर घर में...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। मप्र के रीवा जिले में देर रात युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। तत्काल युवक की तलाश में पुलिस दौडऩे लगी। हालांकि चार घंटे बाद युवक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना समान थाने के रतहरा की है।

महेन्द्रमणि शुक्ला निवासी रतहरा के साथ मंगलवार की रात रवि जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मारपीट की थी। उसके बाद युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला। उन्होंने युवक के अपहरण की आशंका पर सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस पहुंच गई।

अपहरण की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। घटनास्थल समान थाना क्षेत्र का था जिस पर समान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस रात में युवक की तलाश में दौड़ती रही।

हर संभावित ठिकानों में उसे खोजने के साथ दूसरे थानों को भी अलर्ट कर दिया गया लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चला। रातभर पुलिस उसकी तलाश में दौड़ती रही। सुबह करीब पांच बजे युवक अचानक पुलिस के सामने आ गया। दरअसल आरोपियों के डर से युवक छिप गया था और वह बाहर नहीं निकल रहा था।

जैसे ही उसने पुलिस की गाड़ी का सायरन सुना तो वह बाहर आ गया। युवक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। युवक ने समान थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों से युवक का पुराना विवाद था जिसके चलते मारपीट की है।

Next Story