
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में हुआ मोहिना का...
रीवा में हुआ मोहिना का भव्य वेडिंग रिसेप्शन, मोहिना ने इंटरव्यू में बताया अब ऐसे हो गई उनकी लाइफ

ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमार 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के 28 दिन बाद मोहिना का वेडिंग रिसेप्शन मायके यानी रीवा में आयोजित किया गया। रिसेप्शन से जुड़ी कुछ फोटोज सामने आईं हैं। फोटो में मोहिना मांग में सिंदूर, हैवी नेकलेस, डार्क पिंक कलर का लहंगा, चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि मोहिना, रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं हैं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं।
9 नवंबर को रीवा के लखौरी बाग कोठी में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान मोहिना ने डार्क पिंक कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली पहनी थी।
मोहिना ने बताया कि लाइफ में जब नई चीजें होती हैं तो ये काफी रिफ्रेशिंग होता है। वे अच्छे से तैयार होती हैं। बहुत सारा खाना खाती हैं, पूजा करती है। उनके नए घर देहरादून यानी ससुराल में सभी लोग मसालेदार खाना खाते हैं। वे बहुत अच्छा फील कर रही हैं।
मोहिना ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल काफी चेंज हो गई हैं। वे बताती हैं, हर दिन सुबह की शुरुआत एक नई दुल्हन की तैयार होकर करतीं हूं। मैंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करते हुए पहले ही बहुत कुछ जान लिया था। मैंने सेट पर एथनिक आउटफिट पहनना सीखा।




