रीवा

रीवा में तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, महिला गंभीर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:13 AM GMT
रीवा में तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, महिला गंभीर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी नाजुक है।

घटना सिटी कोतवाली थाना के रीठी गांव की है। बाइक में सवार तीन लोग गुढ़की के तरफ से रीवा की ओर आ रहे थे। बाइक जैसे ही रीठी गांव के समीप पहुंची तभी वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार जीप बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला निधि बुरी तरह घायल हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों मृतकों के शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story