रीवा

रीवा में तूफ़ान ने मचाई तबाही, पेड़ एवं खंभे टूटे और....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा में तूफ़ान ने मचाई तबाही, पेड़ एवं खंभे टूटे और....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. नौतपा के अंतिम दिन रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह कड़ी धूप खिली लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के साथ, धुंध छा गया। तेज हवा चलने लगी। करीब आधा घंटे तक हवा चलती रही एवं धुंध छाया रहा। तेज हवा की वजह से जिले भर में नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ एवं खंभे टूटे हैं एवं विद्युल आपूर्ति बांधित हुई है। बिजली के खंभे टूटने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बिजली विभाग मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है। जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाए। देररात तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। मौसम बदलने से तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। गर्मी लोगों को उसी तरह झुलसा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान ४६ डिग्री और न्यूनतम तापमान २९ डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी से राहत नहीं

सोमवार से नौतपा समाप्त हो रहा है। नौतपा के अंतिम दिन मौसम कहर बनकर टूटा। सुबह अन्य दिनों की तरह कड़ी धूप खिली रही। सात बजे से ही लोग लू एवं गर्मी में झुलस रहे थे। दोपहर होते-होते सूर्य के तेबर और भी तेखे हो गए। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी से बचने लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम चार बजे तक कड़ी धूप खिली रही। इसके बाद मौसम बदलने लगा, अचानक चारों ओर धुंध छा गया। बादलों ने आसमान को ढंक लिया। धूल भरी तेज हवा चलने लगी। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। करीब आधा घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहा। बताया जा रहा है कि गर्मी की वजह से मौसम में बदलाव हुए हैं। शनिवार की शाम में भी हल्का मौसम बदला था लेकिन रविवार की शाम हवा की गति ज्यादा तेज थी। जिससे जिले के कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ है।

सिरमौर, पटेहरा में टूटे खंभे तेज हवा की वजह से कई स्थानों पर विद्युत पोल एवं पेड़ टूटे हैं। बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जवा के पटेहरा में ३३केवी लाइन के तीन खंभे टूट गए हैं। वहीं सिरमौर में शंकर तालाब के समीप ११ केवी के पास खंभे टूट गए हैं। राजगढ़ सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। देररात तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। बिजली विभाग के अधिकारी मरम्मत कार्य शुरूकरने का दावा कर रहे हैं। सोमवार सुबह तक विद्युत आपूर्ति शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

शहर में ब्लैक आउट, तीन घंटे बंद रही बिजली

रीवा शहर में करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। फीडर में शार्ट की वजह से यह स्थिति बनी है। इस दौरान कई बार बिजली ट्रिप करती रही। बिजली आपूर्ति बंद होने की वजह से मुख्य बाजार में अंधेरा छाया रहा। शिल्पी प्लाजा, सिरमौर चौराहा, अमहिया, अस्पताल चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पहले शहर के पडऱा एवं ढेकहा मोहल्ले में सुबह से बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसकी वजह से लोग गर्मी में परेशान होते रहे। बिजली विभाग को कोसते रहे।

बिजली विभाग की खुली पोल ग्रामीण क्षेत्रों की बाद तो दूर शहर में बिजली विभाग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। तेज हवा के बाद विद्युत आपूर्ति में आई खराबी सुधारने में काफी समय लगा। शहर में बंद हुई बिजली को दोबारा शुरू करने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जबकि बिजली विभाग को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए की कम से कम समय में सुधार कर बिजली चालू किया जा सके। बिजली बंद होने की वजह से आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story