रीवा

रीवा में किशोरी के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
रीवा में किशोरी के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। किशोरी के साथ गैंगरेप की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीडि़ता भागती हुई अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाना पहुंचे और दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कराया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और अपराध पंजीबद्ध कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चारों किशोरों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मामला सिरमौर थाना क्षेत्र के पडऱी गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी किशोरी अपने घर से कुछ ही दूर पर स्थित दादी के घर जा रही थी । रास्ते में गांव के चार किशोर मिल गए जो किशोरी को उठाकर अरहर के खेत में ले गए और उसके साथ बारीबारी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर खेत के आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो चारों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी लगते ही किशोरी के परिवार के लोग पहुंचे और किशोरी को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Next Story