रीवा

रीवा: महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी यूपी से गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। मप्र के रीवा जिले में महिला का अपहरण कर बलात्कार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। चाकघाट थाना क्षेत्र से कार से आए चार युवकों ने खेत जा रही महिला का अपहरण किया था जिसे नारीबारी में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे वापस गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए।

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस ने दो दर्जन लोगों से पूछताछ की जिसके बाद गाड़ी का न?बर सामने आ गया। उसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें अली शेर पिता हाफिज अंसारी (35), शहर नेवाज पिता गफ्फार खान (36)निवासी खीरी जिला प्रयागराज इरफान खान (34) शामिल है।

उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद हो गई है जिससे उन्होंने महिला का अपहरण किया था। सभी युवक किसी काम से जा रहे थे और रास्ते में अकेली महिला को देखकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी शेर अली खान ने बताया कि तीनों आरोपी यूपी के रहने वाले है और वे महिला का अपहरण कर नारीबारी ले गए थे। युवकों से उस स्थान के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है जहां उन्होंने महिला के साथ बलात्कार किया था।

Next Story