रीवा

रीवा : बढ़ेगा मंत्रिमंडल, विंध्य में बदलाव संभव, आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी संभव

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा : बढ़ेगा मंत्रिमंडल, विंध्य में बदलाव संभव, आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी संभव
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्यप्रदेश के मुयमंत्री कमलनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कवायद तेज कर दी है। भाजपा नेताओं की सरकार गिराने की अंदरूनी मुहिम के कारण इसे जरूरी माना जा रहा है। वैसे भी सीएम ने संकेत दिए थे कि लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कमलनाथ ने उन असंतुष्टों से बातचीत शुरू कर दी है जिन्हें मंत्री पद देकर संतुष्ट किया जा सकता है। इनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायक तो हैं ही कांगे्रस के कुछ वरिष्ठ विधायक भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री न बनाए जाने से विंध्य सहित कई क्षेत्रों के वरिष्ठ विधायक भी काफी समय से असंतुष्ट हैं। माना जा रहा है कि जून के प्रथम सप्ताह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। कमलनाथ मंत्रिमंडल में अभी चार स्थान रिक्त हैं।

आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी संभव : मंत्रिमंडल विस्तार में करीब आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इनके स्थान पर कांगे्रस के वरिष्ठ विधायकों को जगह दी जा सकती है। इसकी वजह हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में परफारमेंस भी है और क्षेत्रीय व गुटीय संतुलन साधना भी रहेगा।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story