रीवा

रीवा : पहले महिला को पकड़ा फिर बलत्कार किया फिर जो हुआ चौका देगा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा : पहले महिला को पकड़ा फिर बलत्कार किया फिर जो हुआ चौका देगा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। जिले में चुनाव आचार संहिता के हटते ही अपराध का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ गया है। यहां अपराधी बेलगाम हो गए हैं। एक ताजा मामला गुढ़ थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है, जहां एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया, बाद में उसके गले में चाकू से हमला कर दिया गया। किसी तरह से महिला बदमाश के चंगुल से छूटी और घर पहुंची। इसके बाद वह सीधे थाना पहुंची और पुलिस ने उसे डायल सौ की मदद से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई है।

घटना गुढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई। जानकारी के मुताबिक गुढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक आठ निवासी 45 वर्षीय महिला शुक्रवार रात सजी खरीदने गुढ़ बाजार गई। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। वह शनिवार तडक़े चार बजे घायल अवस्था में अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन महिला को लेकर गुढ़ थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे डायल सौ की सहायता से संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि वह रात तकरीबन नौ बजे गुढ़ बाजार सजी खरीदने गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपड़ोस खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद महिला शनिवार तडक़े तकरीबन चार बजे खून से लथपथ घर पहुंची। उसने बताया कि सजी मंडी में रहने वाला निचकू यादव पिता रामनाथ 45 वर्ष उसे सजी मंडी के समीप सुनसान स्थान से घसीटते हुए अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने उसके गले पर चाकूसे हमला भी किया। घटना के बाद महिला अचेत हो गई। उसे तडक़े होश आया और वह सीधे निचकू यादव के घर से भाग कर अपने घर पहुंची। गुढ़ थाना प्रभारी के निर्देश पर महिला को डायल सौ से एक स्पेशल टीम द्वारा संजय गंाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 घंटे रही बंधक: परिजनों ने बताया कि घायल महिला क ो निचकू यादव ने तकरीबन चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

इसी दरमियान उसने महिला से दुष्कर्म किया और चाकू से हमला भी किया। जब महिला अचेत हो गई, तब उसे उसने छोड़ दिया। बताया गया कि निचकू आपरधिक प्रवृिा का है, जो कई बार आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story