रीवा

रीवा : जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा : जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों द्वारा एक परिवार पर प्राण घातक हमला करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि वारदात में आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता-पुत्र सहित परिवार के अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीँ क्षेत्र में कार्यक्रम कर रहें कान्हा जी महाराज ने घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल में भर्ती कराया हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। ये घटना सेमरिया थाने की अगिटीया गांव की है।

ये है मामला मिली जानकारी के मुताबिक बद्री प्रसाद तिवारी के खेत की फसल परिवार के ही नागेश्वर तिवारी सहित अन्य लोगों ने मवेशियों से चरा ली थी। वे जब उन्हें मना करने पहुंचे तो तीन लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान उनके पुत्र राजकुमार तिवारी, बहु सहित परिवार के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया। जिनमें सभी घायलों को कान्हा जी महाराज द्वारा उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

गांव में अफरा-तफरी का माहौल सुबह इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों की जान बचाई। परिजन घायलों को लेकर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत थाने में दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Next Story