रीवा

रीवा: दिनदहाड़े पति ने किया हवाई फायर, पत्नी ने लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:04 AM GMT
रीवा: दिनदहाड़े पति ने किया हवाई फायर, पत्नी ने लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। घटना के बाद पत्नी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति को गिरतार कर उसकी लाइसेंसी बंदूक जत कर लिया है। घटना रविवार दोपहर 1 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर की बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक घोघर निवासी प्रमोद जायसवाल 61 वर्ष और उसकी पत्नी बीना जायसवाल 55 वर्ष के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। पत्नी पार्लर संचालक है और वह जमीन महिला की सास के नाम पर है। इस जमीन को महिला अपने नाम करवाना चाहती है। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता है। रविवार को यह विवाद इस तरह बढ़ा कि पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। इससे आसपड़ोस में सनसनी फैल गई।

महिला ने उक्त घटना की सूचना डायल 100 को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को थाने ले आई। यहां महिला ने पति के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 307, 30 Arms ACT के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पति ने बताया कि उसने बंदूक साफ करने के बाद चेक करने के लिए हवाई फरार किया, जिससे पत्नी भयभीत हो गई और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story