रीवा

रीवा: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक चालक युवक को कुचला, मौत, भड़कें लोग

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
रीवा: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक चालक युवक को कुचला, मौत, भड़कें लोग
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और जाम लगाने का प्रयास किया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने समझाइश देकर लोगों को शांत करा दिया।

घटना विवि थाने के अजगरहा बाईपास की है। रामनिवास पटेल (25) निवासी हरिहरपुर थाना सगरा बुधवार को चना बेंचने के लिए रीवा आया था। युवक शाम को बाइक से वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह विवि थाने के अजगरहा बाईपास के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था जिससे स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग ट्रक चालक को पकडऩे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उनको उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद राठौर ने बताया कि बाईपास में यह हादसा हुआ था जिसमें युवक की मौत हो गई। चालक की तलाश की जा रही है। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

Next Story