रीवा

रीवा: तेज रफ़्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा: तेज रफ़्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मप्र के रीवा (Rewa) जिले में तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित जीप डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाया जा रहा था जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना सोहागी थाने के चंदई तिराहे की है।

शैलेन्द्र सिंह निवासी खटिया थाना सोहागी शनिवार दोपहर बाइक में सवार होकर ढाबे तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे चंदई तिराहे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक उछलकर करीब फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जिसका फायदा उठाकर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा था जिनकी रास्ते में मौत हो गई।

पीडि़त युवक एलआईसी अभिकर्ता है। पुलिस ने जीप को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीप की रफ्तार काफी ज्यादा थी और मोड़ पर सीधे आकर बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। सतना जिले के अमरपाटन थाना के ग्राम अहिरगांव निवासी भरत विश्वकर्मा (30) शुक्रवार रात अपने घर जा रहा था। युवक जैसे ही अहिरगांव बस स्टैंड के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती युवक की देर रात अस्पताल में मौत हो गई।

Next Story