रीवा

रीवा: डॉ साहब मेरे हाँथ पकड़कर अश्लील हरकते करते हैं, महिला चिकित्सक ने विभागाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
रीवा: डॉ साहब मेरे हाँथ पकड़कर अश्लील हरकते करते हैं, महिला चिकित्सक ने विभागाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कालेज के बायोकेमेस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ द्रुतपाल सिंह बघेल पिता ठाकुर सिंह बघेल पर उनके ही कार्यालय में पदस्थ डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डॉ श्रीवास्तव ने महिला थाने में विगत 26 फरवरी को दर्ज कराई है। लेकिन संबंधित थाने से अभी तक आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ज्ञात हो कि महिला डॉक्टर श्रीवास्तव ने कहा है कि डॉ बघेल द्वारा आये दिन उनके साथ अश्लील हरकतें की जाती हैं। बताया कि जब वह बीते 26 फरवरी की दोपहर डेढ़ बजे संजय गांधी अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से अपने डिपार्टमेंट मेडिकल कालेज गई तब वहां मौजूद डॅा बघेल द्वारा उनका हाथ पकड़ लिया गया और अश्लील हरकत करते हुए अश्लील कमेंट्स भी किये और अपने साथ बैठाने का प्रयास करने लगे। इसका विरोध करते हुए जब वह चिल्लाई तब आवाज सुनकर उनके पति डॉ सौरभ सक्सेना पहुंच गए और आरोपी डॉक्टर के चंगुल से छुडाऩे का प्रयास किया।

बताया कि बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ बघेल द्वारा उन्हें जबरिया अपने बगल में बैठाने का दबाव बनाया जाता है। न माने जाने पर सीआर खराब करने की धमकी भी दी जाती है। विभागाध्यक्ष द्वारा प्रताडि़त किये जाने की शिकायत कई बार मेडिकल कालेज डीन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। वहीं महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के पांच दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है।

Next Story