
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा जिले में मूक-बधिर...
रीवा जिले में मूक-बधिर किशोरी का अपहरण, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
रीवा। रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 14 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद बंधक बना उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, वहीं दुष्कर्म के दो आरोपितों के खिलाफ अपहरण तथा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
घटना सोमवार रात की है। घर के पास कार्यक्रम था। पीड़िता के घर के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपितों ने बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया।
कार्यक्रम स्थल के पास ही नाबालिग लड़की खेल रही थी। इसी बीच 21 वर्षीय दीपक साकेत और एक नाबालिग की नजर बालिका पर पड़ी। दोनों उसे एक खाली घर में बहला फुसलाकर ले गए। जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। कार्यक्रम के बीच ही घर के सदस्यों ने देखा कि लड़की कहीं नजर नहीं आ रही है।
इस पर स्वजन इधर-उधर उसकी तलाश करते हुए एक घर के पास पहुंचे जहां बालिका के साथ दोनों आरोपितों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब तक वे उन्हें पकड़ पाते दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता के स्वजन थाने पहुंचे और बालिका के साथ घटी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इनका कहना है एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कार्रवाई की जा रही है।- दीपक त्रिपाठी, थाना प्रभारी बैकुंठपुर।




