रीवा

रीवा: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:07 AM GMT
रीवा: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में जमीनी विवाद में सरहंगों ने एक परिवार के ऊपर चाकू एवं लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल जवा में भर्ती कराया गया है एवं घायलों ने मामले की शिकायत पनवार थाने में दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस पर पीडि़त पक्ष ने आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। घायल एक व्यक्ति का एसजीएमएच के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम टिकरी निवासी केशव सिंह के परिवार पर धारदार हथियार से गांव के ही अशोक सिंह व उनके एक दर्जन साथियों ने हमला कर दिया। इसमें केशव सिंह के परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। बताया गया है कि अशोक सिंह व केशव सिंह का जमीनी विवाद चल रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए अशोक सिंह के पुत्र राहुल सिंह रीवा से करीब दर्जन भर लडक़े रीवा से बुलाकर सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि चाकू-कुल्हाड़ी से केशव सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया।

हमले में केशव सिंह सहित उनके परिवार के लोग घायल हो गए। रोहित सिंह निवासी ग्राम लोनी 520 ने पनवार थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि 20 मई की रात 11 बजे केशव सिंह, केशरी सिंह, आशीष सिंह, प्रांसू सिंह आदि अन्य व्यक्तियों के साथ उसके घर पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की है, जिसमें मेरी बहन पूजा सिंह, पिता अशोक सिंह, मां सुषमा सिंह, दादी और वह स्वयं घायल हुए हैं।

घटना में अशोक सिंह की हालत गंभीर है। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों का बचा रही है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़त पक्ष ने बताया है कि आरोपीगण आपराधिक प्रवृाि के हैं, फिर भी उन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story