
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : चलते ट्रक में...
रीवा : चलते ट्रक में भड़की आग, ड्राइवर-खलासी कूदे, जानिए कैसे हुई घटना

रीवा. चलती ट्रक में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आग की इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर व खलासी को कूदकर जान बचानी पड़ी। देर रात दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में ट्रक का केबिन पूरी तरह से खाक हो गया है।
हाइवे में घटना से मचा हड़कंप घटना राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 में स्थित सोहागी पहाड़ की बताई जा रही है। ट्रक गिट्टी लोड करके जा रहा था। रात में वह जैसे ही सोहागी पहाड़ चढऩे लगा तभी उसमें अचानक आग लग गई। गाड़ी केबिन से धुआं निकलते देख उसके अंदर बैठे ड्राइवर व खलासी के होश उड़ गए। तत्काल ट्रक को किनारे रोककर उन्होंने गाड़ी छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह से खाक हो चुका है। प्रथम दृष्ट्यिा आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। शार्ट-सर्किट से अग लगने की आशंका पुलिस जता रही है। चालक व खलासी ने यदि बाहर निकलने में थोड़ी देरी की होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्यिा शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आऐंगे।




