रीवा

रीवा : घर में घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ऐसे पकड़ाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:01 AM GMT
रीवा : घर में घुसकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी ऐसे पकड़ाया
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। एक दिन पूर्व घर में घुसकर बयूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरतार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात रतहरा में यूटी पार्लर संचालिका घर में अकेली थी। तभी रात तकरीबन 12 बजे शिक्षक शैलेन्द्र दुबे पिता कौशल दुबे उसके घर पहुंचा और जोर जबरदस्ती करते हुये उसकी अस्मत लूट ली।

घटना के दूसरे दिन पीडि़त महिला ने शिकायत की जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मामले में फरार चल रहे आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरतार कर लिया गया है। बताया गया कि आरोपी शैलेन्द्र दुबे शासकीय विद्यालय में पदस्थ है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story