रीवा

रीवा : गुढ़ बाईपास में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत की खबर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
रीवा : गुढ़ बाईपास में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत की खबर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। Accident in Rewa गुढ़ बायपास के पास सुबह 6 बजे एक बस खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। तेज रफ्तार बस के ट्रक के पीछे से टकराने से उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में फसी बस को अलग करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रधान ट्रेवल्स की यह बस रीवा से सीधी जा रही थी इसी दौरान बायपास पर यह हादसा हो गया। घटना के बाद यात्री घबराकर चिल्लाने लगे, इसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। उन्होंने बस के पीछे का दरवाजा खोलकर वहां बैठे यात्रियों को भी बाहर निकाला। कुछ घायल यात्रियों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें : Bollywood फिल्मों में सुनाई देगी Rewa की Singer पूर्णिमा द्विवेदी की आवाज

बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों का कहना है ड्राइवर बस को बहुत तेज रफ्तार में चला रहा था। इसी दौरान गुड़ बायपास पर वो नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इसके बाद देखा तो बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और वहां बैठे ड्राइवर और यात्रियों की मौत हो चुकी थी। इस मंजर को देख पीछे बैठे यात्री घबराकर चिल्लाने लगे। गुड़ बायपास पर यह पहला हादसा नहीं है, यहां पहले भी दुर्घटनाएं होने की बात सामने आई है।

Next Story